Now

now

अभी मैं क्या कर रहा हूँ

Numhoros पर पूरा फोकस है इन दिनों। ये एक हिंदी numerology platform है, पर prediction या remedy देने वाला नहीं है। यहाँ बात होती है behavioural patterns की, numbers की, और digital identity की।

काम करने का तरीका सीधा रखा है। Lo Shu Grid, Chaldean, Vedic numerology जैसे पारंपरिक systems को उनके असली संदर्भ में समझाता हूँ। और साफ लाइन खींचता हूँ कि कौन सी बात परंपरा और मान्यता से आ रही है, कौन सी बात के लिए actual scientific evidence चाहिए होगा। दोनों को गड्डमड्ड नहीं करता।

टूल्स और नॉलेज बेस

Numhoros पर calculators बना रहा हूँ जिनसे लोग खुद अपना नाम, नंबर, पैटर्न explore कर सकें। साथ में साइट के knowledge base को भी ठीक करता जा रहा हूँ, ताकि कोई भी topic ढूंढना और उससे जुड़े बाकी topics तक पहुँचना आसान हो जाए।

Content, research, SEO ये तीनों मैं खुद संभालता हूँ। इससे quality और direction दोनों पर पकड़ बनी रहती है।

रिसर्च में दिलचस्पी

नाम, नंबर और digital identity के बीच जो रिश्ता है, उसमें खास दिलचस्पी है। ये patterns लोगों के खुद को समझने के तरीके से कैसे जुड़ते हैं, यही explore करने की कोशिश रहती है। Numerology को prediction का tool बनाकर पेश नहीं करता, बल्कि एक पारंपरिक interpretation system की तरह document करता हूँ।

अभी ध्यान कहाँ है

ज़्यादातर वक्त Numhoros को आगे बढ़ाने में जा रहा है नए calculators, educational resources, research को व्यवस्थित करने में। जल्दबाज़ी में कुछ बना देने से ज़्यादा दिलचस्पी है ऐसा resource तैयार करने में जो वक्त के साथ ज़्यादा उपयोगी और भरोसेमंद बनता जाए।

ये पेज समय-समय पर अपडेट होता रहेगा, जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता रहेगा।

Website: https://numhoros.com/

आखिरी अपडेट: सितंबर 2026

Scroll to Top